नालंदा जिले में महिला से बैग छीनने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में महिला से बैग छीनने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 25 अगस्त (हि.स.)।नालंदा जिले के हरनौत बाजार के गोनावां रोड स्थित राम जानकी मंदिर के पास महिला से बैग छीनने के मामले में आज मंगलवार को दो आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल और नगदी बरामद हुआ है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 19 अगस्त की दोपहर पटेल नगर मोहल्ला निवासी अंजनी कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी बाजार से घर लौट रही थीं। राम जानकी मंदिर के पास घात लगाए चार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में एक हजार नगदी और दो मोबाइल फोन थे।पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी। आज 25 अगस्त को पीड़िता ने ही छिनतई करने वाले युवकों को मंदिर के पास घूमते देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबनाहुआ डीह निवासी विनय पासवान के पुत्र राजू कुमार और नियामतपुर मोहल्ला निवासी संतोष चौधरी के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से छीने गए मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ के आधार पर फरार की तलाश में पुलिस जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story