नालंदा जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, गोली से युवक जख्मी

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, गोली से युवक जख्मी


नालंदा, बिहारशरीफ 08 अगस्त (हि.स.)।सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव में आज शनिवार को दो पक्षों की भिड़ंत के बाद गांव रणक्षेत्र बन गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी और फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ, जबकि मारपीट में 4 लोग घायल हुए।

विवाद आषाढ़ी पूजा से चला आ रहा था। पूजा के दौरान जातिसूचक गालियां देने पर झगड़ा हुआ था।पूर्व में भी दोनों पक्षों ने मारपीट का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह एक पक्ष ने कड़ाह मोड़ के पास मुंचुन राम की दुकान में तोड़फोड़ और घर पर पथराव किया। इसमें मुंचुन राम सहित 3 लोग जख्मी हुए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने मितमा मुसहरी गांव पर हमला कर फायरिंग और रोड़ेबाजी शुरू कर दी।गोलीबारी में एक युवक की गर्दन छूकर गोली निकल गई। उसे इलाज के लिए विम्स ले जाया गया।

सूचना पर राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। एहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है और फ्लैग मार्च निकाला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story