नालंदा जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 02 जून (हि.स.)।

नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा- खोजपुरा पथ पर सोमवार को हाजीपुर गांव के पास साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया

हादसे में राजन साव की 10 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चालक, ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

ग्रामीणो की मानें तो रानी गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। सामने से ट्रैक्टर आता देखकर वह वह अनियंत्रित होकर पास में ही पर गिर गयी।तब ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजनो ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एकंगरसराय थाना पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के हवाले कर दिया गया है। ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story