नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,एक तस्कर गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 03 मई (हि.स.)। पटना में गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर पटना पुलिस व एसटीएफ की टीम ने नालंदा जिले के नगरनौसा बाजार अंतर्गत बाजितपुर गांव में आज रविवार को छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई। किराए के कमरे से भारी मात्रा में हथियार निर्माण का उपकरण व औजार के साथ एक तस्कर पकड़ा गया।

हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एसटीएमफ ने छापेमारी कर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर भगवानगंज थाना क्षेत्र के रोहिलापर निवासी महेश यादव और नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुराड़ी निवासी सदन प्रसाद था। दोनों के पास से देसी कट्टा व बैरल बरामद हुआ था। उनकी निशानदेही पर वाजितपुर में रेड हुई।बच्चू महतो के मकान के एक फ्लैट में किराएदार हथियार निर्माण कर रहा था। मौके से भारी मात्रा में हथियार का पार्ट्स, औजार व उपकरण जब्त हुआ। गिरफ्तार तस्कर कृष्ण विश्वकर्मा पर पूर्व से दो आर्म्स एक्ट व एक हत्या का केस दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story