अररिया के अमन राज का बीसीए के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन,क्रिकेटप्रेमियों ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
अररिया के अमन राज का बीसीए के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन,क्रिकेटप्रेमियों ने दी बधाई


अररिया 18 अगस्त(हि.स.)।अररिया जिला क्रिकेट संघ के क्रिकेटर अमन राज का चयन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घरेलू सत्र 2026–27 के लिए आयोजित होने वाले मेंस सीनियर रणजी ट्रॉफी फिटनेस एंड स्किल कैंप के लिए किया गया है।बीसीए द्वारा जारी पहली शॉर्टलिस्ट में अमन राज का नाम शामिल किया गया है।इस शॉर्टलिस्ट में कुल 57 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

अररिया जिला क्रिकेट संघ ने अमन राज के चयन पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताया कि अमन राज अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार रणजी टीम में अपनी जगह बनाएंगे। अररिया जिला क्रिकेट संघ के बधाई देने वालों में प्रवीर कुमार विश्वास, सत्येन शरण, राजेंद्रर प्रसाद यादव, चांद आज़मी परवेज़ आलम, मनोज बडेडिया,ओम प्रकाश जायसवाल,नितेश कुमार झा,एम ए मोजिब, दारा सिंह,अमीत सेनगुप्ता, रविशंकर दास, अनामी शंकर खुर्शीद खान, जय प्रकाश जायसवाल, तनवीर आलम अश्वनी कुमार आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story