क्रिकेट: सेंट टेरेसा ने हैप्पी वैली को किया पराजित

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट: सेंट टेरेसा ने हैप्पी वैली को किया पराजित


भागलपुर, 11 मई (हि.स.)। बिड़ला ओपन माइंडस स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय उपेन्द्र शर्मा की स्मृति में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सेंट टेरेसा और हैप्पी वैली स्कूल के बीच खेला गया मैच बड़ा ही रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कभी जीत की उम्मीद तो कभी हार का डर बना रहा। जीत और हार के बीच मानो आँख मिचौली का खेल चलता रहा। आज के मैच में टॉस जीत कर सेंट टेरेसा स्कूल ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैप्पी वैली स्कूल की टीम ने 105 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंक टेरेसा स्कूल की टीम ने 13.2 ओवेर में 106 रनों का स्कोर खड़ा कर जीत हासिल किया। सेंट टेरेसा स्कूल के पुष्पकर आनंद ने 21 रन बनाते हुए तीन विकेट लेकर “मैन ऑफ़ थे मैच” का ख़िताब अपने नाम किया। अपने संबोधन में इन विद्यालयों से पधारे शारीरिक शिक्षकों ने खेल मैदान की उत्तम व्यवस्था एवं अनुशासित माहौल के लिए बिड़ला परिवार की अति प्रशंसा की।

खेल के मैदान में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति से दोनों ही टीमों का मनोबल बनाये रखा और भविष्य में बेहतर से बेहतर परदरशन हेतु शुभ कामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story