प्रखंड 11 कुरसेला ने जीता केपीएल सीजन 3 का खिताब
कटिहार, 04 फरवरी (हि.स.)। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के निरीक्षण भवन क्रीड़ा मैदान में आयोजित केपीएल सीजन 3 के फाइनल में प्रखंड 11 कुरसेला ने बस्ती ब्लास्टर्स को 8 विकेट से हरा कर फाइनल जीतते हुए शील्ड पर अपना कब्ज़ा जमाया।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मुख्य पार्षद लवली कुमारी एवं प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह ने विजेता टीम को शील्ड के साथ-साथ 41 हजार का चेक प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, एनबीआर स्कूल के डायरेक्टर रेखा चौरसिया व मुखिया अर्चना कुमारी ने शिल्ड व 21 हजार रूपये का चेक दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बस्ती ब्लास्टर की टीम सिर्फ 134 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक स्कोर राहुल ने 49 बनाए। गेंदबाजी में प्रखंड 11 की ओर से शुभम झा एवं सुगंध ने तीन-तीन विकेट लिए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रखंड 11 की टीम ने सधी हुई शुरुआत करते हुए सुगंध के 27 रन एवं शुभम झा के नाबाद 32 तथा सुमन गिल के नाबाद 66 रनों की बदौलत 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया।
मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभम झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच शुभम झा को सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल के द्वारा नकद पुरस्कार व नियती फुटवियर के संचालक नीतीश जायसवाल के द्वारा कैंपस सूज देकर सम्मानित किया गया।
वहीं पूरे मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुगंध को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका धीरज एवं योगेश ने निभाई। उदघोषक के रूप मे टार्ज़न आर्यन ने दर्शकों को खूब लुभाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

