क्रिकेट, सेमीफाइनल मैच में डीएवी की जीत

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट, सेमीफाइनल मैच में डीएवी की जीत


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। तक्षिला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बिड़ला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल के संस्थापक उपेन्द्र शर्मा की स्मृति में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरूवार को सेंट टेरेसा स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल बहुत ही रोमांचाक रहा। सेंट टेरेसा स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने 115 रनों का लक्ष्य रखा। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट टेरेसा स्कूल की टीम मात्र 110 रन ही बना पाई। वहीं डीएवी स्कूल के प्रियांशु ने जीत की दहलीज़ पर आई सेंट टेरेसा की टीम के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर उन्हें हार का आईना दिखाया तथा मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब भी अपने नाम कर लिया।

मैदान में उपस्थित सेंट टेरेसा स्कूल के कोच ने अपने संबोधन में विजेता टीम के खिलाडियों की कुशल क्षेत्र संरक्षण एवं धैर्य के लिए शाबशी दी। वहीं जीत हार के चश्मदीद विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने भी दोनों ही टीमों के खिलाडियों की खेल कुशलता की सराहना करते हुए, भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story