कर्मचारियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
कर्मचारियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण


भागलपुर, 21 मार्च (हि.स.)। जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट के सुल्तानगंज स्थित कार्यालय में शनिवार को जीवन जागृति संस्थान के द्वारा फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने उनके कार्यकाल में आकर वहां उपस्थित करीब 25 कर्मचारी को सीपीआर की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर अडानी ऑफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर के के शर्मा ने कहा कि हमारा कार्य गंगा किनारे चल रहा हैं। जहां की गाड़ियां अक्सर नहीं आ पाती है और कोई भी दुर्घटना होने पर हमारे कर्मचारियों को तत्काल राहत मिलने में दिक्कत होती है।

ऐसी स्थिति में सभी को फर्स्ट एड एवं सीपीआर जानना बहुत जरूरी है। इससे हम लोग अपने कर्मचारियों का जान बचा सकते हैं। वहीं प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया की करीब 50 प्रतिशत ऐसे लोग जिनकी जान लगभग जा चुकी है, उसको सीपीआर यानी कार्डियो पलमोनरी रेससिटेशन के द्वारा उसकी धड़कन और उसकी सांसे वापस आ सकती है। यदि उसे सही समय पर सीपीआर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने बताया कि अपने दोनों हथेली को एक दूसरे के ऊपर इंटरलॉक कर छाती के सबसे निचले हड्डी से दो उंगली ऊपर प्रति मिनट 100 के रफ्तार से 30 बार दबाना है और दो बार मुंह से सांस देना है। फिर देखना है कि उसकी सांस वापस आई कि नहीं। यदि सांस वापस नहीं आता है, तो उसको दबाते रहना है। जब तक की एंबुलेंस नहीं आ जाए और यह प्रक्रिया अस्पताल तक भी किया जा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने रक्तस्राव रोकने का तरीका बताया। गर्दन को किस तरह से सपोर्ट किया जाए ताकि पैरालिसिस नहीं हो और किस तरह से स्थानीय बाँस और चादर की मदद से कहीं भी स्ट्रेचर बनाकर बनाने की विधि बताई।

इस कार्यक्रम के संयोजक सचिव सोमेश यादव रहे और दिलीप बिल्डिकॉन लिमिटेड की तरफ से इनके सूत्रधार अनुज राय थे। सीपीआर कार्यक्रम सीपीआर कार्यक्रम करने के उपरांत उपस्थित सभी कर्मचारियों से उपरोक्त विधि को कराया गया ताकि उनमें निपुणता आए। इस अवसर पर सोसायटी से कार्यकारी अध्यक्ष संबित कुमार, मृत्यंजय, अखिलेश आदि शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story