केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का समाहरणालय में प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का समाहरणालय में प्रदर्शन


अररिया 10 अगस्त(हि.स.)।

सीपीआईएम के बैनर तले वामपंथी संगठनों ने सोमवार को केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण मार्च के बाद समाहरणालय में प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन केंद्रीय श्रमिक संगठनों और केंद्रीय किसान संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया था।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया।प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता, श्रमिक, किसान और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की आर्थिक एवं जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया।उनका कहना था कि इन नीतियों का सीधा असर आम लोगों, मजदूरों, किसानों और गरीब तबके पर पड़ रहा है।सीपीआईएम नेताओं ने किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों, रोजगार, महंगाई, सामाजिक सुरक्षा तथा आम जनता के हितों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story