न्यायालय कर्मी विक्रम कुमार सिंह के निधन पर शोकसभा

WhatsApp Channel Join Now
न्यायालय कर्मी विक्रम कुमार सिंह के निधन पर शोकसभा


दरभंगा, 04 अक्टूबर (हि.स.)।

व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर (दरभंगा ) में कार्यरत लिपिक विक्रम कुमार सिंह के असामयिक निधन पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान न्यायालय कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बताया गया कि विक्रम कुमार सिंह जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ऋषि गुप्ता के बेनीपुर स्थित न्यायालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। देर शाम उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि वे विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से न्यायालय परिवार शोक संतप्त है।

बताया गया कि लहेरियासराय के दारू भट्ठी चौक से अपने घर बेलवागंज जाने के दौरान सड़क पर गिरने से उनकी मौत हो गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story