संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं को किया गया याद

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं को किया गया याद


अररिया 26 नवम्बर(हि.स.)।फारबिसगंज के तिरसकुण्ड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार को संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि भारत का संविधान,भारत का सर्वोच्च विधान है,जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन 26 नवम्बर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है, जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम 1935 को माना जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।

इस अवसर पर बच्चों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को लय वध तरीके से पढ़ा। वहीं विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार सिंह एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने अन्य दिवसों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बच्चों ने पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को संविधान दिवस की जानकारी एवं शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story