कोशी स्नातक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा

WhatsApp Channel Join Now
कोशी स्नातक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा


अररिया 16 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित विधायक मनोज विश्वास के जनसंपर्क कार्यालय में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कांग्रेस के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कोशी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए मनोज कुमार जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की।इससे पहले प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के फारबिसगंज आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा और विधायक मनोज विश्वास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का गर्मजोशी के साथ फूल माला और बुके प्रदान कर स्वागत किया गया।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उम्मीदवार मनोज कुमार जायसवाल को विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मासूम रेजा, फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव,फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, करण कुमार पप्पू,कफिल अंसारी,दानिश सिद्दीकी,इरशाद सिद्दीकी, अखलाकुर रहमान सहित अन्य कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आपसी समन्वय के साथ चुनावी अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story