शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सत्य की जीत और हठ की हार:सुमन मल्लिक
अररिया 25 जुलाई(हि.स.)।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और सत्य की बड़ी जीत बताया है। मल्लिक ने इस जीत के लिए देश के युवाओं को बधाई दिया हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के छात्रों की आवाज के आगे, प्रधानमंत्री के हठ की हार हुई है। मल्लिक ने इसे भ्रष्ट तंत्र में अपनों को खोने वाले परिवारों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ ही अन्य विपक्षी नेताओं के सड़क से संसद तक के संघर्ष की जीत करार दिया।
सुमन कुमार मल्लिक ने मोदी सरकार से मांग की कि आंदोलन में जिन लोगों ने निहत्थे छात्रों पर लाठी-डंडे और पैलेट गन चलवाई है, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की जायज मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

