करण कुमार पप्पू बने जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी

WhatsApp Channel Join Now
करण कुमार पप्पू बने जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में खुशी


अररिया,27 नवम्बर(हि.स.)। कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले करण कुमार पप्पू को अररिया जिला कांग्रेस कमिटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी में छात्र काल से ही सक्रिय करण कुमार पप्पू को नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

करण कुमार पप्पू की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष के रूप में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 से 2026 तक उन्होंने युवा कांग्रेस में जिला से प्रदेश स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहे। अब उन्हें मुख्य कांग्रेस में जिला प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर करण कुमार पप्पू ने बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमार आशीष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रजा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा आम जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता और पार्टी के प्रति अपनी जवाबदेही निभाने का एक नया अवसर है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story