राज्यसभा चुनाव में अनुपस्थिति पर कांग्रेस के तीन विधायकों से जवाब-तलब

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 18 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के तीन विधायकों की अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उन्होंने कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद एवं मनोज विश्वास से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि दिनांक 16 मार्च 2026 को संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान संबंधित विधायक मतदान प्रक्रिया से अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण महागठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान संबंधित विधायकों से मोबाइल के माध्यम से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन न तो कॉल रिसीव किया गया और बाद में उनका फोन स्विच ऑफ पाया गया।

अनुशासन समिति अध्यक्ष ने तीनों विधायकों से इस संबंध में दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story