संगठन सृजन एक महत्वपूर्ण मिशन है: संजय कपूर

WhatsApp Channel Join Now
संगठन सृजन एक महत्वपूर्ण मिशन है: संजय कपूर


मधेपुरा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यलय में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान,कांग्रेस के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईसीसी प्रभारी सह रामपुर उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक संजय कपूर एवं पीएससी पर्यवेक्षक राहुल सिंह चौहान मौजूद थे।

मौके पर आईसीसी प्रभारी संजय कपूर ने बताया संगठन सृजन एक महत्वपूर्ण मिशन है यह कांग्रेस का एक अभियान है और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल है। इस अवसर पर जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर कहा गया कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत होती है। जिला अध्यक्षों का चुनाव पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित नेतृत्व सामने आए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन की संरचना मजबूत हो तथा कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी मिले।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन को विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। नियमित बैठकें, प्रशिक्षण शिविर और जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रेस वार्ता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संगठन सृजन अभियान केवल पदों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और जनता के बीच पार्टी की विश्वसनीयता को मजबूत करने का संकल्प है। आने वाले समय में संगठन जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से आवाज उठाएगा। मौके पर पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Prashant Kumar

Share this story