26 नवंबर को पटना में कांग्रेस पार्टी निकालेगी संविधान रक्षा मार्च

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 24 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में राजधानी पटना में संविधान रक्षा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे पटना हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से संविधान रक्षा मार्च प्रारंभ होगा। यह मार्च दरोगा प्रसाद राय पथ होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगा। यहां कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story