जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


पटना, 06 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के ऐसे महान जननायक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, सादगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने की उनकी सोच कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का अभिन्न हिस्सा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story