शिक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान : सैफ अली खान

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान : सैफ अली खान


शिक्षित, जागरूक और नशामुक्त समाज ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान : सैफ अली खान


अररिया 20 जुलाई(हि.स.)। अररिया जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से राजनीतिक एवं तालीमी बेदारी एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को फारबिसगंज प्रखंड के तिरससकुंड पंचायत में आम सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती समाज को शिक्षा से जोड़ने, संविधान के प्रति जागरूक करने और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से शिक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे पर आधारित रही है। यदि समाज शिक्षित होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा।यदि युवा जागरूक होंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित होगा और यदि नशे पर रोक लगेगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की यह मुहिम किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अररिया जिले के प्रत्येक पंचायत तक पहुंचेगी। हर पंचायत में आम सभाओं के माध्यम से लोगों को शिक्षा, संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक सौहार्द और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि हर हाथ को अवसर, हर बच्चे को शिक्षा और हर नागरिक को सम्मान।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story