आपदा से प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
आपदा से प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


अररिया, 24 मार्च(हि.स.)।

बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा से फसल पौधों को हुए नुकसान को लेकर पीड़ित किसानों को मुआवजे दिए जाने की कांग्रेस ने मांग की है।कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कोशी प्रमंडल प्रभारी रहमत अली ने जिलाधिकारी विनोद दूहन से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता प्रभावित किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति एवं उचित मुआवजा देने की मांग की। रहमत अली ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है, ऐसे में सरकार और प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए ताकि किसानों को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

जिलाधिकारी विनोद दोहन ने आश्वासन दिया कि प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और सभी प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराकर प्रत्येक किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। रहमत अली ने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहें और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story