कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, वार्ड सदस्यों व बूथ अध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, वार्ड सदस्यों व बूथ अध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा


अररिया 11 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड के मुसहरी पंचायत में कांग्रेस की ओर से चलो पंचायत, चलो वार्ड कार्यक्रम के तहत वार्ड सदस्यों से बातचीत एवं बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की।

बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बूथ कमेटियों की सक्रियता बढ़ाने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष गुलाबचन्द ऋषिदेव ने कहा कि चलो पंचायत, चलो वार्ड अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामदेव यादव, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सुधीर मेहता, विनोद राम, बेचनलाल राम, विधियान्द राम, धुतहरू ऋषिदेव, राजकुमार मेहता, अरशद अली, मनोज राम एवं दिलीप राम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story