रसोई गैस की किल्लत और पेट्रोल-डीजल के साथ बिजली बढ़ती दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
रसोई गैस की किल्लत और पेट्रोल-डीजल के साथ बिजली बढ़ती दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन


अररिया 30 मार्च(हि.स.)।

रसोई गैस की भारी किल्लत और पेट्रोल-डीजल एवं बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।कांग्रेस प्रखंड से जिला स्तर पर इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री का पुतला दहन के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा इस आंदोलन को सुचारू और प्रभारी बनाने के लिए सभी प्रखंडों एवं नगर के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है।जानकारी सोमवार को जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने देते हुए बताया कि अररिया प्रखंड के लिए अनिल कुमार सिन्हा एवं शशि भूषण झा,फारबिसगंज प्रखंड के लिए भोला शंकर तिवारी एवं खालीद हुसैन,कुर्साकांटा के लिए प्रदीप कर्ण एवं काजल गुप्ता,जोगबनी के लिए मनोज जायसवाल, रानीगंज के लिए नरेश पासवान नरपतगंज के लिए शंकर प्रसाद साह, जोकीहाट के लिए मासूम रजा,सिकटी के लिए संजीव शेखर एवं सत्यनारायण विश्वास, पलासी के लिए गुलशन आरा एवं आफताबुर रहमान, भरगामा के लिए मालाराम एवं सुनील पासवान को पर्यवेक्षक बनाया गया है।पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में जाकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर जनमानस की आवाज बुलंद करेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण मध्यम और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है । जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही इस समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story