विधायक ने जनता और पार्टी के साथ किया विश्वासघात:शाद अहमद
अररिया 16 मार्च(हि.स.)। राज्यसभा के पांच सीटों के लिए हुए मतदान में फारबिसगंज के कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास के द्वारा व्हिप जारी होने के बावजूद वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लिए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने इसे जनता और पार्टी के साथ विश्वासघात बताया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दो दिनों से पार्टी के आलाकमान अधिकारियों द्वारा उनको फोन किया जा रहा था,लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ और लगातार फोन को स्विच ऑफ किए हुए रहा। अहमद ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से व्हिप जारी था,बावजूद इसके वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेना,उसे शंका के घेरे में डालता है।
पार्टी व्हिप के खिलाफ कदम उठाया गया है और यह कदम फारबिसगंज की जनता के द्वारा बदलाव के तहत किए गए जनाधार और उनके सेंटीमेंट को तोड़ने वाला गुनाह है।यह जनता के विश्वास के साथ साथ पार्टी के साथ विश्वासघात वाला कदम है। मौके कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मनोज जायसवाल,अशोक विश्वास,सुरेश पासवान,गुलाबचंद ऋषिदेव, डॉ दिलीप विश्वास सहित अन्य थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

