भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन


भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन


पटना, 09 अगस्त (हि.स.)। भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिज्ञान भी ली।

इसके पूर्व बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। तिरंगा मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम , सेवादल के प्रभारी अफरोज आलम एवं सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव ने किया। तिरंगा मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेवादल के सदस्यों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ कांग्रेसजन शहीद स्मारक पहुंचे और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक अध्याय है। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुए इस आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की निर्णायक लड़ाई का जोश पैदा किया। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और देश की एकता की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े हों। कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही

है।

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डा शकील अहमद खान, पूर्व विधान पार्षद डा समीर कुमार सिंह, डा अजय कुमार सिंह, बंटी चौधरी, प्रतिमा कुमारी दास, ब्रजेश पाण्डेय, पंकज यादव, डा स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, कुमार आशीष, चन्द्र प्रकाश सिंह, अरविन्द लाल रजक, गुंजन पटेल, शिव प्रकाश गरीब दास, डा संजय यादव , कमलदेव नारायण शुक्ला, प्रेमचन्द सिंह,, विमलेश तिवारी, विनीता भगत, अफरोज खान, डा कुमारी सोनी, डा अमन कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, जितेन्द्र नाथ, गुरूदयाल सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द चौधरी, नदीम अख्तर अंसारी, रीता सिंह, उदय शंकर पटेल, रुचि सिंह, मेनका कुमारी, आरती कुमारी, शैली विनोद , पूनम यादव, रामाशंकर, ब्रहमप्रकाश सिंह, सत्येन्द्र पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन एवं सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story