डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद की जीत पर लालू - तेजस्वी को दी

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद की जीत पर लालू - तेजस्वी को दी


भागलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के नवनिर्वाचित एमएलसी प्रत्याशी अनिल कुमार झा और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

इस अवसर पर हिमांशु ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को भी विशेष रूप से बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पूरे बिहार की आम जनता और शिक्षित वर्ग का राजद के प्रति अटूट विश्वास है।

हिमांशु ने आगे कहा कि बिहार की जनता आज भी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव की नीतियों में अपनी गहरी आस्था रखती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य का हर वर्ग तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है और यह जीत उसी जनभावना का प्रतीक है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story