मंत्री बनने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री बनने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी


भागलपुर, 10 मई (हि.स.)। बिहपुर विस के भाजपा विधायक ई.शैलेंद्र और गोपालपुर विस के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को क्रमश: बिहार राज्य के पथ निर्माण मंत्री और उर्जा मंत्री बनने के बाद बधाई मिलने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

रविवार को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद निवासी सह जदयू के प्रदेश सचिव सह टीएमबीयू के सीनेट सदस्य सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य पप्पू सिंह निषाद पटना में ईं.शैलेंद्र से मिले। श्री निषाद ने ईं.शैलेंद्र के साथ-साथ गोपालपुर विधायक बूलो मंडल का राज्य के उर्जा मंत्री के रूप में बिहार केबिनट में स्थान मिलना क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव का क्षण बताते हुए ईं.शैलेंद्र को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दिया।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि मंत्री ईं.शैलेंद्र सोमवार को पटना में मंत्रालय के कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण करेगें। जबकि रविवार को मंत्री ईं.शैलेंद्र बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड अंतर्गत द्वारिका कोठी ओर चक मुजफ्फर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम शामिल हुए।

इधर प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, ईं.कुमार गौरव, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, लालमोहन, सिंटू, सदानंद, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर और सौरव आदि ने कहा कि राज्य में विकास की गाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story