हैट्रिक जीत पर उद्यमी आयोग के सदस्य ने डॉ एन.के.यादव को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
हैट्रिक जीत पर उद्यमी आयोग के सदस्य ने डॉ एन.के.यादव को दी बधाई


अररिया 29 अक्टूबर(हि.स.)। बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि स्नातक समुदाय के हितों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।

श्री भगत ने कहा कि डॉ एन.के.यादव का भारी मतों के अंतर से जीत द्योतक है जन विश्वास और समर्थन का।उन्होंने कहा कि यह जनादेश उन लोगों के लिए भी संदेश है, जो सीमांचल की धरती पर आकर यहां के जनप्रिय भाजपा नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। सीमांचल की जनता अपने जननेताओं के सम्मान और विश्वास के प्रति सजग है।

उन्होंने कहा कि आज भी सीमांचल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्य कुशलता में विकसित और समृद्ध बिहार निर्माण में विश्वास रखती है।उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर से मतदान का विधवा विलाप करती है,लेकिन पूरे देश में 28 सीटों पर बैलेट पेपर पर मतदान हुआ और कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई।कांग्रेस अपने अंदर की खामियों के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर अंगुली उठाकर देश को दिग्भ्रमित कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story