जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

भागलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन पर जदयू भागलपुर के नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनीत होने पर संजय झा तथा राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पुनः मनोनीत होने पर पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को विशेष रूप से बधाई दी गई।

बधाई देने वालों में महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह, पूर्व अध्यक्ष सुड्डू साई, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, युवा जदयू के महानगर अध्यक्ष दीपक चौहान, दीपक सिंह, परवेज खान, मृत्युंजय कुशवाहा, प्रीति देवी, सपना गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने कहा कि कहकशां परवीन और मनीष वर्मा जैसे अनुभवी एवं समर्पित नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story