कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को सदाकत आश्रम में दी गई अंतिम विदाई

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को सदाकत आश्रम में दी गई अंतिम विदाई


पटना, 02 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का पार्थिव शरीर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम लाया गया। जहां बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व प्रवीण सिंह कुशवाहा एक समर्पित, जुझारू और कर्मठ कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने जीवनभर पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाने का कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। राजेश राम ने राहुल गांधी द्वारा भेजे गए शोक संदेश को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच पढ़कर सुनाया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रवीण सिंह कुशवाहा का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे भागलपुर जिला के उनके पैतृक गांव में किया जाएगा ।

सदाकत आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सदाकत आश्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रतिमा कुमारी दास, अमिता भूषण, ब्रजेश प्रसाद मुनन, सुबोध कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, असितनाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, पंकज यादव, श्रृषि मिश्रा, मुन्ना शाही, चन्द्रप्रकाश सिंह, कमल कमलेश, उमेर खान, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, मंजीत आनन्द साहू, सत्येन्द्र कुमार सिंह, गुंजन पटेल, सूरज यादव, अरविन्द लाल रजक, रीता सिंह, अशोक गगन, मनोज मेहता, साधना रजक, शशांत शेखर, प्रेमचन्द सिंह, प्रो0 विजय कुमार, निरंजन कुमार, नदीम अख्तर अंसारी, चन्द्रभूषण पंडित, संजय पाण्डेय, अश्विनी कुमार शर्मा, राहुल पासवान, आशुतोष शर्मा, विशाल यादव, मृणाल अनामय, राजेन्द्र चौधरी, विमलेश तिवारी, डा अमन कुमार, हीरा सिंह वग्गा, शरीफ रंगरेज, जगजीत सिंह, विकास कुमार झा, नीतू सिंह निषाद, अरूण पाठक, दौलत इमाम, धनंजय शर्मा, रंजीत यादव, मृगेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, प्रयाग प्रसाद सिंह कुशवाहा, अजय पासवान, खुशबू कुमारी मंगेश मणि प्रमुख रहे। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story