मुक्तिधाम,रेणु पुस्तकालय एवं सुल्तान पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर कमिटी का गठन

WhatsApp Channel Join Now
मुक्तिधाम,रेणु पुस्तकालय एवं सुल्तान पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर कमिटी का गठन


अररिया 29 अप्रैल(हि.स.)। फारबिसगंज के मुक्तिधाम,ऐतिहासिक रेणु पुस्तकालय एवं सुल्तान पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पहल करते हुए फारबिसगंज धरोहर जीर्णोद्धार कमिटी के नाम से एक कमिटी का गठन किया गया है।कोलकाता में रहने वाले ललित सरावगी जैन ने पिछले दिनों ली अकादमी शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान इन धरोहरों के जीर्णोद्धार को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया था।जिसमें पटना में रहने वाले विजय सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कमिटी का गठन किया।

कमिटी में ललित सरावगी जैन,संरक्षक सूदन सहाय,विजय सिन्हा,जयकुमार अग्रवाल,पवन अग्रवाल,सह संयोजक अजातशत्रु अग्रवाल बने हैं।सदस्य के रूप में राजकुमार लड्ढा,हरि भगत,गणेश अग्रवाल,तमाल सेन,ललित केडिया,पवन सोमानी,विजय गोयल,अजय कुमार,मदन पांडिया,प्रमोद निरंजन,पीयूष अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,जयप्रकाश घोड़ावत,अभय झावक,सुमित अग्रवाल,ध्रुव दास को शामिल किया गया है।

कमिटी निर्माण का उद्देश्य लंबे समय से उपेक्षा और जीर्ण-शीर्ण अवस्था का सामना कर रही इन तीनों धरोहरों की वर्तमान स्थिति को सुधार करना है।

समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि मुक्तिधाम केवल एक स्थल नहीं, बल्कि अंतिम सत्य और मानवीय संवेदना का प्रतीक है; रेणु पुस्तकालय ज्ञान, साहित्य और बौद्धिक चेतना की अमूल्य धरोहर है। जबकि सुल्तान पोखर सामाजिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व का केंद्र है। इन तीनों स्थलों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सुरक्षित रखने जैसा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story