प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now


भागलपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के रानीबमिया गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक गांव निवासी राजेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर युवक के परिजन भी राजी थे और दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं।

परिजन के मुताबिक विवाह के लिए खरीदारी भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है और परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजन के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story