अति पिछड़ा आयोग के सदस्य ने किरकिचिया पंचायत में अधिकारियों के साथ योजनाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
अति पिछड़ा आयोग के सदस्य ने किरकिचिया पंचायत में अधिकारियों के साथ योजनाओं का लिया जायजा


अररिया,05 नवम्बर(हि.स.)।

बिहार राज्य अति पिछड़ा आयोग के सदर केदारनाथ भंडारी गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत में चल रहे कार्यों और योजनाओं का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और सरकार के द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए किए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर जानकारियां दी। अति पिछड़ा आयोग के सदस्य के पहली बार किरकिचिया पंचायत आने पर मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत फूलमाला और बुके से स्वागत किया।वहीं मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

किरकिचिया पंचायत सरकार भवन में अति पिछड़ा आयोग के सदस्य ग्रामीणों s रुबरु हुए और उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने बताया कि अति पिछड़ा एससी एसटी को पंचायत चुनाव में आरक्षण मिला,उनसे अति पिछड़ा समाज का उत्थान हुआ है। मौके पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी के अलावा डीपीआरओ मनीष कुमार, बीडीओ,बीपीआरओ,भागकोहलिया मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर,वार्ड सदस्य सुपेन ऋषिदेव, वार्ड सदस्य कुंदन वैश्यंत्री, वार्ड सदस्य आनंदी मंडल वार्ड सदस्य संजय पासवान,स्वच्छताकर्मी राजेश राय,दिलीप मंडल,रुपेश यादव, पिंटू यादव,दीपक यादव,सद्दाम आलम, किरण देवी,सुलेखा देवी,मंजुला देवी, नूतन देवी,बलराम ऋषिदेव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story