शीतल जल सेवा का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
शीतल जल सेवा का शुभारंभ


भागलपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए श्री कशोधन वैश्य महिला समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतल जल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन के साथ इस सेवा का शुभारंभ हुआ। समिति ने बताया कि इस बार गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए राहगीरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

समिति की सदस्य रत्ना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शीतल जल वितरण कार्यक्रम लगातार लगभग दो महीने तक चलेगा, जिससे आम लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।

अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि समिति पिछले तीन वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्य को कर रही है और आगे भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम के पहले दिन राहगीरों के बीच सत्तू का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों को गर्मी में ऊर्जा और ठंडक मिल सके। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story