एसएसबी- बिहार पुलिस और नेपाल की एपीएफ के साथ हुई समन्वय बैठक

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी- बिहार पुलिस और नेपाल की एपीएफ के साथ हुई समन्वय बैठक


अररिया 10 जून(हि.स.)।

जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर बुधवार को एसएसबी 56 वीं बटालियन की स्थानीय बाह्य सीमा चौकी के अधिकारी,एपीएफ नेपाल और सोनामनी गोदाम थाना पुलिस के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, हर आने जाने वालों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर पैनी नजर, तस्करी पर अंकुश लगाने सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गयी।इसके साथ ही दोनों देशों के बीच मधुर संबंध और आपस में समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बैठक में एसएसबी 56वीं बटालियन के अधिकारी, एपीएफ नेपाल के अधिकारी के साथ सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष सहित जवान मौजूद थे। बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सीमा क्षेत्र की चुनौतियों, अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोकथाम, तस्करी निरोधक उपायों पर जोर, संवाद तंत्र मजबूत करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story