मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार काे पीएम के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण को लेकर दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार काे पीएम के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण को लेकर दी जानकारी


पटना, 20 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आगमन एवं ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण की विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और 21 तारीख के आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए।

नीतीश कुमार ने कहा कि कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का लोकार्पण बिहार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह अत्याधुनिक पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास का सेतु होगा और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 21 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story