मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीवान को देंगे 415 करोड़ की सौगात, पपौर में सहयोग शिविर से करेंगे विकास योजनाओं का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीवान को देंगे 415 करोड़ की सौगात, पपौर में सहयोग शिविर से करेंगे विकास योजनाओं का शुभारंभ


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीवान को देंगे 415 करोड़ की सौगात, पपौर में सहयोग शिविर से करेंगे विकास योजनाओं का शुभारंभ


सीवान, 15 जून (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार 16 जून को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत पपौर पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे सात निश्चय योजना-3 के तहत आयोजित 'सबका सम्मान, जीवन आसान' सहयोग शिविर में भाग लेंगे तथा जिले को 415.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले की कुल 44 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 178.38 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास तथा 236.80 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कुल मिलाकर 415.18 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास उनके द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 20 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इन स्टॉलों में जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण, ऊर्जा, परिवहन, सहकारिता, उद्योग, खेल, वन सहित अन्य विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री पपौर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देंगे।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story