डॉ राम मनोहर लोहिया जी को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
डॉ राम मनोहर लोहिया जी को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की


डॉ राम मनोहर लोहिया जी को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की


पटना, 23 मार्च (हि.स.)। समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन किया तथा आरती पूजन की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story