मुख्यमंत्री नीतीश ने दी होली की प्रदेशवासियों को शुभकामना
Mar 4, 2026, 07:23 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पटना, 04 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंगों के त्योहार होली की बुधवार सुबह प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

