पूर्व विधायक स्व. सतीश कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व विधायक स्व. सतीश कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री


पटना, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पी.सी. कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित आवास पर पूर्व विधायक स्व. सतीश कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश कुमार के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story