मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 03 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था। उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story