मुख्यमंत्री ने मुंगेर में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया, बच्चाें से की बात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने मुंगेर में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया, बच्चाें से की बात


पटना, 28 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले में सरस्वती विद्या निकेतन लौना में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन मंगलवार काे किया। मुख्यमंत्री मुंगेर के आज दाेपहर तारापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचे, जहां उन्हाेंने रिमाेट से सरस्वती विद्या निकेतन लौना में आयोजित कार्यक्रम से चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया।

उद्घाटन के मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने स्कूल की कक्षा में पहुंचे, जहां उन्हाेंने बच्चाें और शिक्षकाें से बातचीत की और वहां लगे प्रदर्शनी काे देखा। मुख्यमंत्री ने बच्चाें से स्कूल में हाे रही पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हाेंने वहां उपस्थित शिक्षकाें से बच्चाें काे पढ़ाने के तरीकाें के बारे में जाना। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी में लगाये गये स्टाॅल की सराहना की और बच्चाें से कुछ खास जानकारी ली।

स्कूल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री आदर्श थाना हरपुर के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित हरपुर आदर्श थाने का उद्घाटन किया। उद्घाट के बाद उन्हाेंने थानाध्यक्ष कक्ष, हाजत (लॉकअप) के अलावा भवन के सभी कमरों का बारीकी से अवलोकन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री असरगंज क्षेत्र के लिए प्रस्थान कर गए।

हरपुर थाना भवन का उद़घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असरगंज पहुंचे। असरगंज पहुंचकर उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय असरगंज में पठन-पाठन कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्थानीय नागरिकों एवं आम जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम में शिरक्त करेंगे।

माैके पर उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीएम निखिल धनराज निपनिकर और एसपी सैयद इमरान मसूद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story