मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दी चैती छठ की बधाई एवं शुभकामनायें
Mar 21, 2026, 18:42 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पटना, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं हैं।
मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

