मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रधानमंत्री को बिहार दिवस की शुभकामना देने पर धन्यवाद प्रकट किया

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री नीतीश ने प्रधानमंत्री को बिहार दिवस की शुभकामना देने पर धन्यवाद प्रकट किया


पटना, 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है। हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

नीतीश ने कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और अधिक विकसित होगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story