पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्णमासी राम एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1990 से लगातार पांच बार तक बगहा के विधायक रह चुके थे। वे गोपालगंज लोकसभा सीट से सासंद भी रहे थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णमासी राम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story