हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी सत्य, न्याय और इंसानियत की मिसाल है : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now


पटना, 25 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी अन्याय के विरुद्ध सत्य और न्याय की जीत का प्रतीक है। उनकी शहादत हमें इंसानियत, त्याग और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से मुहर्रम को शांति, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story