मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मेें आज कैबिनेट की बैठक

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 10 नवंबर (हि.स.)।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5.30 बजे मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल हाल में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिल सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले ही तीन प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी कर दी है।

केंद्र सरकार के फैसले के बाद बिहार सरकार भी डीए बढ़ाती रही है। ऐसे में बिहार सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को डीए का इंतजार है। वहीं, अगर सम्राट सरकार डीए को लेकर फैसला लेती है तो यह छठ से पहले कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक वर्ष आगामी 20 नवम्बर को पूरे होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर आज की कैबिनेट बैठक पर राज्य के सभी नागरिकों की नजर नौकरी और रोजगार पर रहेगी।

इससे पहले पिछले महीने की 28 अक्टूबर को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। जिसमें विधानमंडल सत्र को लेकर फैसला लिया गया था। बिहार विधानमंडल का सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। बिहार सरकार की ओर से द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775144 Articles

Share this story