मुख्यमंत्री सम्राट ने डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की राज्यवासियों की अपील

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 13 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीजल, पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग करने की अपील बुधवार को लोगों से की है।

इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी कारकेड में वाहनों की संख्या कम अथवा न्यूनतम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मंत्री गण, निगम बोर्ड के अध्यक्ष गण एवं सदस्य गण, सभी पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि गण से बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो अथवा अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह किया है। राज्य सरकार के सभी विभागों को सभी प्रकार के कॉन्फ्रेंस अथवा सरकारी बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में संचालित होने वाले कैंटीन में पाम ऑयल के कम से कम प्रयोग का निर्देश दिया गया है। सरकारी तथा निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। सप्ताह में एक दिन सभी लोगों से 'नो व्हीकल डे' के आयोजन का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story