स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निकाली गई जागरूकता रैली


भागलपुर, 16 मार्च (हि.स.)। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद सुल्तानगंज द्वारा सोमवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा सहित दर्जनों पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र एवं छात्राएं, वार्ड पार्षद, कर्मचारी गण शामिल रहे।

रैली में मुरारका महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के दर्जनों छात्र, छात्राएं, सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं सहित नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राज कुमार गुड्डू, प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, रिना देवी, संजय चौधरी सहित नगर परिषद के कर्मचारी गण शामिल हुए। जागरुकता रैली नगर परिषद सुल्तानगंज से शुरू होकर संपूर्ण शहर भ्रमण करते हुए नमामि गंगा घाट पहुंची। जहां साफ सफाई करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राज कुमार गुड्डू ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से साफ सफाई रखने का संदेश देते हुए गंगा जल शुद्ध रखने की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story