पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुपौल न्याय मंडल के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का करेंगे उदघाटन

WhatsApp Channel Join Now
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुपौल न्याय मंडल के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का करेंगे उदघाटन


पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुपौल न्याय मंडल के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का करेंगे उदघाटन


सुपौल, 01 मई (हि.स.)। बिहार में सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में दीवानी वादों की सुनवाई 2 मई से देखने को मिलेगा। 35 वर्षों से आंख पसारे इस कोसी पीड़ित क्षेत्र के लोगों की सपना साकार होगा। बिहार के राज्यपाल ने सुपौल न्याय मंडल अंतर्गत अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय,निर्मली के उद्घाटन के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।

उद्घाटन की तिथि 2 मई यानी शनिवार के पूर्वाह्न में निर्धारित की गई है। निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत पर नवनिर्मित आधुनिकतम सुविधा से लैस 15 कोर्ट बिल्डिंग,इम्यूनिटी भवन,कैदी हाजत,जजेज आवास का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के कर कमल कमलों द्वारा होना सुनिश्चित है।

मौके पर मुख्य न्यायाधीश के साथ सुपौल जिला के प्रभारी निरीक्षी न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह सहित पटना उच्च न्यायालय के कई अन्य न्यायमूर्तिगण,जनरल रजिष्ट्रार,सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, निर्मली कोर्ट के लिए द्वय नव पदस्थापित न्यायाधीश श्याम नाथ साहू एवं भवेश कुमार के अलावा कई अन्य न्यायाधीशगण, जिलाधिकारी सावन कुमार,आरक्षी अधीक्षक, एसडीएम धीरज कुमार सिंहा सहित बड़ी संख्या में आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

डीएम के निर्देश के आलोक में निर्मली के एसडीएम धीरज कुमार ,एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने चाहरदीवारी से घिरे कोर्ट आदि बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण कर सशस्त्र बल के साथ आवश्यक स्थलों पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story